Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:दुसरी बार निर्विरोध जदयू के जिलाध्यक्ष बने चन्द्रदेव मुखिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 14, 2019

सहरसा:दुसरी बार निर्विरोध जदयू के जिलाध्यक्ष बने चन्द्रदेव मुखिया

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

दुसरी बार निर्विरोध जदयू के जिलाध्यक्ष बने चन्द्रदेव मुखिया

पार्टी हीत में हमेशा एक सच्चे सिपाही की तरह अडिग रहुंगा - चन्द्रदेव मुखिया

रिपोर्ट - रितेश : हन्नी ~ सहरसा

सहरसा - जनता दल यूनाइटेड के वर्तमान जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया पुनः दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिले के रेनबो रिर्सोट में विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से आए डेलीगेटों के बीच जिला निर्वाची पर्यवेक्षक ओमप्रकाश यादव की मौजूदगी में शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। निर्वाची पर्यवेक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि जनता दल यूनाइटेड का पुरे प्रदेश सहित देश में संगठनात्मक चुनाव चल रहा है। पंचायत स्तर से शुरू हुआ यह चुनाव प्रक्रिया आज जिला में सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि आज जिलाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक व्यक्ति चन्द्रदेव मुखिया ने दो सेटो में अपना नामांकन दाखिल किया और निर्धारित समय तक किसी अन्य ने इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं कि इस प्रकार उसे निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को फुल मालाओं से लाद दुबारा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। वही वरीय नेताओं ने उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया ने कहा कि पार्टी ने जिस आस्था व विश्वास के साथ हमें फिर से जिला अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। यहां बताते चलें कि जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महम्मदपुर निवासी चन्द्रदेव मुखिया जमीनी स्तरीय जदयू के कार्यकर्ता रहें हैं। हमेशा पार्टी के प्रति वफादार कार्यकर्ता की तरह पार्टी हीत में कार्य करते रहे थे। इससे पूर्व शरद यादव के द्वारा जदयू से अलग होकर लोजद पार्टी बनाए जाने के बाद उस समय के जदयू के तत्कालीन जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया के शरद यादव गुट में चले जाने के बाद पहली बार चन्द्रदेव मुखिया को जिलाध्यक्ष की कमान प्रदेश ईकाई ने सौंपा था।