Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एबीवीपी छात्र नेता गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 14, 2019

मधेपुरा:भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एबीवीपी छात्र नेता गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
                               प्रिंस कुमार राज

बिहार के मधेपुरा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शराब तस्करी के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (abvp)के मधेपुरा जिला संयोजक शशि कुमार यादव को अन्य दो सहयोगी के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ़्तारी सदर थाना क्षेत्र के पानी टंकी चौक से हुई जहाँ ये एक स्कार्पियो और नए टाटा टियागो में करीब 15 कार्टन विदेशी शराब और बड़ी मात्रा में बियर लेकर जा रहे थे।उत्पाद विभाग के अधिकारी की माने तो गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 131 लीटर विदेशी शराब और 110 लीटर बियर बरामद किया गया है।जब उत्पाद विभाग की टीम ने गाड़ी को रोका तो स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
विभाग के अधिकारी ने बताया फरार स्कार्पियो ड्राइवर के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है ।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लगातार हमलोग शराब तस्करी और सेवन करने वाले को गिरफ्तार कर रहे है और इस तरह की कार्य मे लगे लोगों की सूचना उनतक दे।