Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:घैलाढ़ प्रखंड का किया गया इकाई गठन और चलाया गया सदस्यता अभियान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 14, 2019

मधेपुरा:घैलाढ़ प्रखंड का किया गया इकाई गठन और चलाया गया सदस्यता अभियान

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

 मधेपुरा जिला अध्यक्ष सोनू यादव के अध्यक्षता में घैलाढ़ प्रखंड इकाई गठन किया गया।
    इस अवसर पर भूपेंद्र नारायण मंडल लालू नगर मधेपुरा विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम ने छात्रों को संबोधित करते हुए समाजवाद तथा राष्ट्रवाद को समझाया तथा छात्र राष्ट्रीय जनता दल के उद्देश्य को भी समझाया।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य जापानी यादव ,माधव यादव नीतीश यदुवंशी, बिट्टू यादव एवं अरुण कुमार ने कहा कि छात्र राजद हर हमेशा छात्रों के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाला छात्र संगठन है छात्रों से जुड़ी हर समस्याओं के समाधान तक संघर्ष करने वाला संगठन है।
       इस अवसर पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया जो निम्नलिखित हैं ओम शिव यादव ,रिशु यादव ,इजाज अहमद ,रंजीत कुमार ,अंशु यादव ,अमित कुमार ,सुधीर कुमार, अभिलाष ,बसंत यादव, अभिषेक यादव, ज्योतिष कुमार, रोशन कुमार, राजेश कुमार,नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर घैलाढ़ प्रखंड इकाई का घोषणा करते हुए विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम जी ने घैलाढ़ प्रखंड के अध्यक्ष बिट्टु राज् और उपाध्यक्ष आशीष जी और सचिव रंजीत कुमार के नामो की घोषणा की ।

घोषणा के उपरान्त विभिन्न छात्र नेताओं ने छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रों के अधिकार एवं समाज में कुरीतियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इसी दरमियान छात्र राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान भी चलाया गया ।
    घोषणा करने के बाद विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को अधिकार एवं संघर्ष करने का तरीका भी बताया साथ ही विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने छात्रों से आह्वान किया कि छात्र से जुड़ी हर समस्या के समाधान तक संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।