Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:प्रेम प्रसंग में नाबालिग साली के साथ जीजा ने गांगा में लगाई छलांग, दोनों की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 14, 2019

बिहार:प्रेम प्रसंग में नाबालिग साली के साथ जीजा ने गांगा में लगाई छलांग, दोनों की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की :
बाढ़ः जिले में शनिवार को प्रेम प्रसंग में जीजा ने अपनी नाबालिग साली के साथ गंगा में छलांग लगा दी। गांगास्नान करने आए लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। दोनों जीजा-साली पलक झपकते ही उफानती गंगा में समा गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। उसके बाद बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव की तलाश में जुट गई। हालांकि उफानती गंगा में दोनों के शव तलाशना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो रहा था, इसलिए पुलिस ने मदद के लिए एनडीआरफ की टीम को घटना की सूचना दी है। घटनास्थल से दोनों जीजा-साली से संबंधित कुछ कागजात और उनके चप्पल बरामद किए गए हैं। घटना बाढ़ के नगर थाना क्षेत्र की है।
भागकर बाहर जा रहे थे दोनों
घटना के संबंध में मृत युवक के फुफेरे भाई ने बताया कि कुछ दिनों से मृतक का अपनी साली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों भागकर कहीं बाहर जाना चाहते थे। लेकिन साली के नाबालिग होने की वजह से परिवार की नाराजगी और कानूनी पेंच ने उन्हें बेचैन कर रखा था। यही वजह थी कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार युवक नालंदा जिला के दिन थाना क्षेत्र का रहने वाला था और वह दो बच्चों का बाप था। वहीं युवती बिहार शरीफ की है। फिलहाल घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी गई है। 
रिपोर्ट- अजय