Kosi Live-कोशी लाइव बिहार :छापेमारी में कई नाबालिग लड़कियां पकड़ी गयीं, आपत्तिजनक सामान बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 14, 2019

बिहार :छापेमारी में कई नाबालिग लड़कियां पकड़ी गयीं, आपत्तिजनक सामान बरामद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की :


पूर्णियाः दिल्ली से आई एनजीओ की सूचना पर पुलिस टीम ने रेड लाइट एरिया के घरों में छापेमारी कर कई नाबालिग लड़कियों, पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं।
पुलिस कर रही है पूछताछ
मानव तस्करी रोकने के काम में लगे एनजीओ को मिली सूचना के आधार पर पुलिस के वरीय अधिकारियों और एनजीओ ने कटिहार मोड़ इलाके के घरों में छापेमारी कर देहव्यापार में लिप्त महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में कुछ नाबालिग लड़कियां भी मिलीं हैं और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। वरीय अधिकारी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। 
रिपोर्टः अमित कुमार