Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:सगे भाई ने छोटे भाई को भाला मारकर किया जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 19, 2019

मधेपुरा:सगे भाई ने छोटे भाई को भाला मारकर किया जख्मी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर लाही के गाढ़ा रामपुर वार्ड आठ में घरेलू विवाद में सगे भाई ने  छोटे भाई को भाला मारकर जख्मी कर दिया। इस बाबत पीड़ित अकलेश कुमार आनंद ने बताया कि 16 सितंबर के शाम करीब नौ बजे उनका बड़ा भाई संतोष कुमार किसी बात के गुस्सा होकर घर में उत्पाद मचाने लगा था। जब  उसे समझाया जाने लगा तो वह उग्र हो गया। साथ ही मारपीट पर उतारू हो गया। इसी बीच हम मम्मी को बचाने गअ तो संतोष कुमार ने आंगन में रखे भाला लेकर हमारे ऊपर हमला कर दिया जिसमें बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजनों के द्वारा आनन फानन में सीएचसी त्रिवेणीगंज ले गया जहां बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया गया। बताया गया कि मधेपुरा के निजी चिकित्सक के पास इलाज चल रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष राम बाबू विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तक सूचना नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।