Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:वज्रपात से युवक की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 19, 2019

सहरसा:वज्रपात से युवक की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुअनिया बहियार से चारा लेकर घर आ रहे एक 30 वर्षीय युवक की गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सोनवर्षा पंचायत अन्तर्गत दुअनिया वार्ड नं 16 निवासी पंकज कामत गुरुवार दोपहर बहियार से मवेशी के लिए चारा काट कर घर लौट रहा था कि उसी दौरान अचानक बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में युवक आ गया। हालांकि झुलसे युवक को आनन-फानन में पीएचसी ले जाया गया। किंतु वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। वहीं युवक की मौत खबर पाकर सोनवर्षा मुखिया अंसार आलम, उप मुखिया मो जफर आलम, पंसस सुमन कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।