Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:8वीं के दो छात्र एक साथ गायब, अपहरण की आशंका से परिजन भयभीत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 21, 2019

खगड़िया:8वीं के दो छात्र एक साथ गायब, अपहरण की आशंका से परिजन भयभीत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

खगड़िया: 8वीं क्लास के दो छात्रों के गायब होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्रों के परिजनों में बच्चों के लापता होने के कारण दहशत का माहौल बन गया है। गायब रोहन कुमार और मनीष कुमार दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। रोहन के पिता सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं, जबकि मनीष के पिता व्यवसायी हैं।


मेला घूमने गए थे दोनों छात्र

गंगौर ओपी के जलकौरा गांव से गायब बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अभी तक कहीं से फिरौती का कॉल भी नहीं आया है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। परिजनों की मानें तो 10 सिंतबर को मुहर्रम का मेला देखने अपने गांव जहांगीरा गोपीटोला से पास के गांव जलकौरा दोनों एक साथ शाम में गए थे। मामले में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे को खंगाला गया है, मगर अब तक दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है।