Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय : गंगा की तेज धार में बह गई बाइक, दो युवकों की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 21, 2019

बेगूसराय : गंगा की तेज धार में बह गई बाइक, दो युवकों की मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
नूर आलम

बेगूसराय में गंगा नदी के तेज धार में बहकर शनिवार को दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक युवक तैरकर किसी तरह बाहर आ गया. मृतको की पहचान हनुमानगढ़ी निवासी रामाश्रय सिंह के पुत्र सिकंदर सिंह और चंडीपुर निवासी राजाराम पासवान के पुत्र भिखो पासवान के रूप में की गई है.
बताया जा रहा है कि बांस कारोबारी सिकंदर सिंह अपने दो साथियों के साथ पैसा का तगादा करने शनिवार को सिहमा बबूरबन्नी टोला जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर बह रहे पानी की तेज धार में आकर बाइक गड्ढे में पलट गयी, जिससे दोनों की मौत हो गई, जबकि एक युवक बाहर आ गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक को निकालकर दोनों युवक की तलाश की जा रही है. वहीं एसडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए तथा मटिहानी बीडीओ एवं सीओ कैंप कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र का दौरा कर रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पानी के तेज बहाव से देखते हो उन लोगों ने बाइक सवार युवक को आगे नहीं जाने की सलाह दी थी. इसके बावजूद भी वे आगे बढ़े और तेज धार में बह गए।