कोशी लाइव:अक्की
सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शहर के एसबीआई मेन ब्रांच से पश्चिम मस्जिद चौक के पास से पिस्तौल और एक गोली के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में बलवा वार्ड 6 का रहने वाला प्रमुख यादव और पिपरा खुर्द का सुनील कुमार है। हालांकि रोहित नाम का एक युवक स्कूटी लेकर भागने में सफल रहा।
बताया जा रहा है कि मस्जिद चौक पर एक सैलून में सभी युवक बैठे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ बदमाश हथियार और गोली के साथ मस्जिद चौक पर जमा हैं। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस की गाड़ी को आता देख सभी भागने लगा। इसमें से दो युवकों खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर प्रमुख यादव की कमर से पिस्तौल और एक गोली मिली। सदर थानाध्यक्ष राजेश मंडल ने बताया कि यह लोग कहीं अपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस इसका पता लगा रही है।
