Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:गलत नियत का विरोध करने पर महिला को पीटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 6, 2019

सुपौल:गलत नियत का विरोध करने पर महिला को पीटा

कोशी लाइव:अक्की

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के चटगांव वार्ड 13 की एक महिला के साथ मंगलवार की सुबह गांव के ही शंकर सरदार और उमेश सरकार ने घर में घुसकर मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने आरोपितों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में महिला ने कहा है कि उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। एक सप्ताह पहले उमेश सरदार रात के समय उसके घर में घुसकर गलत नियत से बातचीत करने लगा। इसका महिला ने विरोध किया। इसी रंजिश को लेकर आरोपितों ने मंगलवार की सुबह रॉड और लाठी से घर में घुसकर मारपीट कर महिला को जख्मी कर दिया। आरोपियों ने महिला के गले से सोने का चेन भी छीन लिया। घायल महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सुपौल: करंट लगने से युवक की मौत

सुपौल के छातापुर प्रखंड के मोहम्मदगंज पंचायत के वार्ड 15 में सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार वार्ड 15 स्थित सरदार टोला निवासी दिलीप सरदार का पुत्र संतोष सरदार (25) रात में अपने घर में पेडेस्टल पंखा लगाकर सोया था। लगभग एक बजे रात में संतोष शौच के लिए बाहर निकला। शौच के बाद वह अपने कमरा में सोने के लिए चला गया। इसी बीच उसका पैर पेडेस्टल पंखा में सट गया। पंखा में करंट रहने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। संतोष की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर संतोष के पत्नी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि संतोष का शादी तीन साल पहले हुई थी। उसे एक साल का एक पुत्र भी है।