कोशी लाइव:अक्की
सदर थाना क्षेत्र के सराही निवासी गैरेज संचालक मो. आजाद ने पैंथर जवान पर मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। निजी अस्पताल में इलाजरत पीड़ित ने बताया कि सोमवार की देर रात वह भाई व स्टाफ के साथ मीर टोला गैरेज से घर जा रहा था। जिस दौरान दो बाइक पर सवार पैंथर जवान ने रूकने के लिए कहा। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भाग गया लेकिन वह पकड़ा गया। जिसके बाद जवानों ने पीटने के बाद जबर्दस्ती थाना लाया। जहां से वह इलाज कराने के बहाने किसी तरह निकल गया। पीड़ित के परिजनों ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।