कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। प्रखंड थाना क्षेत्र के मकदमपुर पंचायत के कहरटोली में बकरी के द्वारा घास खा लिए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जहां जमकर मारपीट की गई। वहीं मारपीट में के बाद रात्रि में एक पक्ष के बूचो मेहरा के पुत्र मुनचून मेहरा 25 वर्षीय युवक को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। इस दौरन अपराधियों ने कई राउंड गोलीयां भी चलाई। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी युवक को पुरैनी सीएचसी लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से फिलहाल गांव में काफी दहशत व तनाव का माहौल बना हुआ है। जबकि पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। जानकारी अनुसार मंगलवार को बीरबल मेहरा की बकरी सड़क के उस पार स्थित बुचो मेहरा के दरवाजे पर रखे घास को खा रही थी। मना करने पर जहां दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। धीरे-धीरे विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट में दोनो पक्षों के कई लोग जख्मी भी हुए। मारपीट की घटना के बाद रात्रि में बीरबल मेहरा के घर पर कई अज्ञात लोगों के साथ बूचो मेहरा के घर पर तीन बाइक पर सवार होकर आ धमके। उसके बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से जहां ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाई। वहीं घर में घुसकर बच्चो मेहरा के 25 वर्षीय पुत्र मुनचुन मेहरा पर गोली मार दी। गोली उसके कमर में लगी। गोली लगते ही मुनचुन मेहरा बेहोश होकर गिर गया। इसके सभी अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकला। घटना के बाबत दहशत से ग्रामीण कुछ भी कहने से पूरी तरह परहेज कर रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के सभी परिजनों के भागलपुर में रहने की वजह से अभी तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। इस बावत थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस इस घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।