कोशी लाइव:विकास तांती
कहरा(सहरसा): सोनवर्षा कचहरी पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर दिवारी नहर समीप सघन छापेमारी कर 119 बोतल अंग्रेजी शराब व दो मोटरसाइकिल सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल पर चार तस्कर बरियाही की ओर से बोरे में शराब लादकर दिवारी की ओर आ रहे हैं। जिसके आलोक में पुअनि विनोद कुमार,एसआई रंजन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस के साथ दिवारी नहर समीप सघन जांच शुरू कर दी। लेकिन पुलिस की गाड़ी देख दोनों मोटर साइकिल सहित शराब छोड़ तस्करों ने कुछ दूर पीछे ही भागने का प्रयास किया। जिसमें एक तस्कर दुधैला निवासी अमर कुमार को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया और तीन युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। जब्त शराब में 750 एमएल के रॉयल स्टैग की 15 बोतल और इम्पीरियल ब्लू की 10 बोतल तथा 180एमएल के इम्पेरियल ब्लू की 50बोतल और केसीनो प्राइड 44 बोतल प्लास्टिक के बोरे से हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से भागने वाले तस्करों के बारे में जानकारी जुटा ली गई है। जिसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
