कोशी लाइव:
बारसोई से अपहृत बौना कलाकार कुमारखंड से बरामद,वाहन समेत चार गिरफ्तार......
Iqbal journalist
कुमारखंड(मधेपुरा)कुमारखंड थाना के भतनी ओपी अंतर्गत भोकराहा गाँव से पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापा मारकर दछिन चौबीस परगना बारसोई से अपहरण कर लाये गये दो बौने कलाकार एवं उनके एक साथी को भतनी ओपी पुलिस ने कुमारखंड समेत अन्य थाना पुलिस के सहयोग से बरामद करने में सफलता हासिल किया है|मौके पर पुलिस ने स्कार्पियो समेत पांच बाइक के साथ घटना में शामिल चार लोगों को भी गिरफ्तार कर माले की छानबीन शुरू कर दिया है|जानकारी के अनुसार मालदा जिला के हरिश्चंद्रपुर(बारसोई)थाना निवासी शहनाज उर्फ़ साईनस ने रामचन्दर खली घाटी पाड़ा कोला हाजरा थाना बारसोई जिला दछिन चौबीस परगना के डीएन डांस ग्रुप के दो बौने कलाकार को उनके सहयोगी अलाउद्दीन धरापी के साथ कटिहार में प्रोग्राम कराने का बहाना बनाकर शनिवार को अपहरण कर स्कार्पियो से भतनी ओपी के भोकराहा वार्ड संख्यां-07 निवासी परमानंद सरदार उर्फ़ माला वाला के घर में कैद कर रखा था|जहाँ से मंगलवार को अन्यत्र स्थान पर लेजाने केलिए अपने सहयोगी सदर थाना कटिहार के लेलियाही गाँव निवासी मिथिलेश कुमार,अजित कुमार पासवान,भर्राही ओपी के मधुवन गाँव निवासी भूपेन्द्र ऋषिदेव,योगेन्द्र ऋषिदेव,भोकराहा निवासी किशन कुमार समेत 15-20 लोगों के साथ मिलकर कुछ दुरी पर आपस में मशविरा कर रहे थे|इस दौरान अलाउद्दीन धरापी को लोगों के बातचीत से संदेह हो गया|इस दौरान उन्होंने स्कार्पियो चालक हुमायूँ को बारसोई पहुंचाने केलिए बोला तो शाहनवाज उर्फ़ साईनस ने उन्हें कहा तुम लोगों को कल घर भेज देंगे|इस दौरान तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया|इसी दौरान उन्होंने खिरकी से झाँक कर स्थानीय लोगों को आसपास के थाना के सम्बन्ध में पूछा तो लोगों ने उन्हें बहुत दूर में थाना होने की बात बताया|इसे सुनते ही तीनो कमरे में रोने लगे|इस बीच किसी ने भतनी ओपी के प्रभारी ओपी अध्यक्ष ब्रिजनंदन प्रसाद को परमानन्द सरदार उर्फ़ माला वाला के घर में तीन अपहृत को कैद कर रखे जाने की सुचना देदी|सुचना पाते ही ओपी अध्यक्ष सहयोगी स.अ.नि.अनिल कुमार भारती एवं पुलिस बल तथा चौकीदार के साथ भोकराहा गाँव कुंच कर गये|इस दौरान उन्होंने परमानन्द सरदार के घर के पास दर्जनों बाइक और स्कोर्पियो के साथ 20-25 लोगों को देखा|मौके पर उन्होंने कुमारखंड थाना अध्यक्ष दीपक चन्द्र दास,श्रीनगर थाना अध्यक्ष रविश रंजन,बेलारी ओपी अध्यक्ष रणवीर राउत समेत शंकरपुर थाना अध्यक्ष को सुचना देदिया|सुचना पाते ही आधे घंटे के अन्दर सभी पुलिस थाना से आई पुलिस ने भोकराहा गाँव पहुँच कर परमानन्द सरदार के घर को घेड़ कर धड पकड़ की कार्यवाई शुरू कर दिया|इस दौरान वाहन चालाक हुमायु कबीर समेत अजित पासवान,भूपेन्द्र ऋषिदेव,किशन कुमार को हिरासत में लेलिया वहीँ शाहनवाज साईनस एवं मिथिलेश कुमार,योगेन्द्र कुमार समेत अन्य भागने में सफल हो गए|वहीँ मौके पर पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त स्कार्पियो संख्या-डब्लू बी-84बी/5399 समेत बजाज बाइक बीआर-50डी/5740,हीरो बीआर43 क्यू/9455,हीरो शायन बिना नंबर,पल्सर बीआर-19जी/3094 और सुपर स्प्लेंडर बीआर-43एन/4634 को बरामद करने में सफलता प्राप्त कर लिया और अपहृत तीनो लोगों को भतनी ओपी लाकर दीपक राजपूत के फर्द्ब्यान पर थाना कांड संख्यां-154/19 दर्ज कर छान बीन शुरू कर दिया|इस सम्बन्ध में ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जारही है और फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु छापामारी शुरू कर दिया गया है|