Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:हथियार और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 22, 2019

मधेपुरा:हथियार और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। पुलिस वाहन को देखकर बाइक से भाग रहा बदमाशों को पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार की देर संध्या पुलिस अधीक्षक संजय कुमार उदाकिशुनगंज से बिहारीगंज होते मधेपुरा जा रहे थे। इसी क्रम में निर्माणाधीन बायपास पर एसपी एवं पुलिस की गाड़ी देखकर एक बाइक पर ट्रिपल लोड सवार युवक तेजी से भागने के दौरान मार्केटिग यार्ड के समीप पुल के पास गिर गया। पुलिस ने जब तीनों की तलाशी ली, तो उसमें एक युवक के पास एक देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा और दो मोबाइल मिला। एसपी के निर्देशानुसार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर लिया है। चर्चा है कि एसपी एवं पुलिस वाहनों को देखकर बदमाश ने फायर कर भागने का प्रयास किया था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दरोगा अशोक कुमार सिंह एसपी के साथ गश्ती के दौरान तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपना नाम अमित मुखिया, पिता रूपचंद मुखिया साकिन मोहनपुर थाना बिहारीगंज, मिथलेश कुमार अम्बेडकर पिता जान्दो अम्बेडकर वार्ड 16, साकिन बिहारीगंज एवं अजय कुमार महतो, पिता राजकुमार महतो, वार्ड एक साकिन बिहारीगंज बताया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।