कोशी लाइव:अक्की
- बच्ची की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया
सहरसा. पांच साल की बच्ची को रेडलाइट में बेचने के आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। खटौती गांव निवासी राजीव कुमार बच्ची को उठाकर भारती नगर स्थित रेड लाइट एरिया लेकर चला गया था और वहां देह व्यापार कराने वाले से बच्ची को बेचने का सौदा रहा था, तभी बच्ची की नींद खुली और वह रोने लगी।
बच्ची की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के खमौती गांव निवासी महिला ने बताया कि वह रविवार को जल उठाने के लिए मुंगेर घाट गई थी, जहां से पूजा करने लौट रही थी। उसकी 5 साल की बेटी इंडियन पब्लिक स्कूल में अन्य लोगों के साथ डाकबम की सेवा कर रही थी। जहां वह सो गई। ऐसे में गांव का ही राजीव उसे गोद में लेकर भाग गया और रेडलाइट में बेचने का सौदा कर रहा था।
