कोशी लाइव: kanhaiya kr.
सहरस :सोमवार की देर शाम विद्यापति नगर स्थित अपने आवास के सामने बीच सड़क पर फ्रेंड्स ऑफ आनंद से जुड़े करण त्रिवेदी की अपराधियों द्वारा गोली मारकर नृशंस हत्या की घटना पर फ्रेंड्स ऑफ आनंद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री चेतन आनंद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहां है कि अगले 36 घंटे के अंदर अगर घटना के सूत्रधार और हत्याकांड के असल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो दिनांक 7अगस्त 2019 की शाम संगठन के गंगजला स्थित कार्यालय से ‘मशाल जुलूस’ निकालकर इसका कड़ा प्रतिकार किया जाएगा । साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी 9 अगस्त तक अपराधियों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो 10 अगस्त 2019 को पूर्व सांसद लवली आनंद के नेतृत्व में “श्रद्धांजलि सभा” और एक 11अगस्त 19 को संपूर्ण सहरसा ठप कर दिया जाएगा ।
श्री चेतन ने आगे कहा कि सहरसा में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है । जरायम पेशा लोगों के दिल से खाकी का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है । कानून -व्यवस्था महज एक मजाक बनकर रह गया है और ऐसे में अब ‘फ्रेंड्स ऑफ आंनद’ का चुप बैठना लाजमी नहीं है । संगठन समान विचारधारा के संगठनों के साथ भविष्य में निर्णायक आंदोलन छेड़ेगा ।
बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के प्रांतीय अध्यक्ष कुलानन्द यादव ‘अकेला’ , उपाध्यक्ष आले अहमद खान और रज्य महासचिव उदय कुमार ठाकुर मुख्य थे ।
-चेतन आनंद
केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
फ्रेंड्स ऑफ आनंद