Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:जन्माष्टमी के मौके पर राजद के 'श्रीकृष्ण' ने गोपियों संग खेली डांडिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 25, 2019

बिहार:जन्माष्टमी के मौके पर राजद के 'श्रीकृष्ण' ने गोपियों संग खेली डांडिया

कोशी लाइव:
जन्माष्टमी के मौके पर राजद के 'श्रीकृष्ण' ने गोपियों संग खेली डांडिया...
न्यूज4 नेशन (Copy) by Iqbal journalist
लालू यादव के बड़े बेटे और खुद को कृष्ण बताने वाले तेज प्रताप यादव ने स्ट्रैंड रोड स्थित अपने आवास पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पूर्जा अर्चना के साथ कीर्तन और कृष्णलीला भी आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित कई विधायकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। आज तेज प्रताप यादव कृष्ण के रूप में नजर आ रहे थे उन्होंने कृष्ण की तरह की पगड़ी मोर पंख बांसुरी लगा रखा था। साथ ही तेज प्रताप यादव ने गोपियों के संग खूब रास भी रचाया।तेज प्रताप यादव भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भक्त हैं। वह खुद को ‘श्रीकृष्ण’ और छोटे भाई नेता प्रतिपक्ष को ‘अर्जुन’ बताते हैं। उनकी वृंदावन यात्रा की तस्वीर भी दिखती रहती हैं भगवान श्रीकृष्ण जन्म दिन को हर साल वह धूमधाम से मनाते हैं। इसी क्रम में उनके आवास पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृष्णलीला का आयोजन मथुरा से आई ‘ब्रजरत्न’ बंदनाश्री की टीम ने किया।