Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:- समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण, सहरसा तक मेमू ट्रेनें शीघ्र - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 25, 2019

सहरसा:- समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण, सहरसा तक मेमू ट्रेनें शीघ्र

कोशी लाइव: आशुतोष आनंद।
सहरसा:- समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण, सहरसा तक मेमू ट्रेनें शीघ्र...

समस्तीपुर । समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर 85 किलोमीटर तक विद्युतीकरण के साथ ही सहरसा-मधेपुरा और मानसी रेलखंड पर भी कार्य पूर्ण करसमस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण, सहरसा तक मेमू ट्रेनें शीघ्र

समस्तीपुर । समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर 85 किलोमीटर तक विद्युतीकरण के साथ ही सहरसा-मधेपुरा और मानसी रेलखंड पर भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आगामी 24 अगस्त को समस्तीपुर से खगड़िया के बीच कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी अभय कुमार राय पूर्व मध्य रेल हाजीपुर, समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों के साथ विडो निरीक्षण करेंगे। सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही समस्तीपुर-खगड़िया, सहरसा और कटिहार रेलखंड पर विद्युत ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इसमें समस्तीपुर से हसनपुर, सलौना, खगड़िया होते हुए कटिहार के बीच दो गुड्स ट्रेनें परिचालित होंगी। इसके बाद समस्तीपुर से सहरसा के बीच मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा सकेगा। विदित हो कि समस्तीपुर -खगड़िया रेलखंड के 85 किलोमीटर तक विद्युतीकरण कार्य 24 महीने में 50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण कर लिया गया है। लिया गया है। आगामी 24 अगस्त को समस्तीपुर से खगड़िया के बीच कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी अभय कुमार राय पूर्व मध्य रेल हाजीपुर, समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों के साथ विडो निरीक्षण करेंगे। सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही समस्तीपुर-खगड़िया, सहरसा और कटिहार रेलखंड पर विद्युत ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इसमें समस्तीपुर से हसनपुर, सलौना, खगड़िया होते हुए कटिहार के बीच दो गुड्स ट्रेनें परिचालित होंगी। इसके बाद समस्तीपुर से सहरसा के बीच मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा सकेगा। विदित हो कि समस्तीपुर -खगड़िया रेलखंड के 85 किलोमीटर तक विद्युतीकरण कार्य 24 महीने में 50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण कर लिया गया है।