कोशी लाइव:
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की तबीयत बिगड़ी, एम्स ऋषिकेश में भर्ती....
Iqbal journalist
योग गुरु बाबा रामदेव के करीबी और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे कुछ देर पहले जन्माष्टमी पर एक भक्त ने उन्हें मिठाई खिलाई थी। उन्हें ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। उन्हें 24 घंटे के लिए गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। डाक्टरों ने तबीयत बिगडऩे का कारण विषाक्त खाने का सेवन बताया है। डाक्टर फूड प्वाइजनिंग की आशंका से भी इन्कार नहीं कर रहे हैं। साथ ही फिलहाल, उन्हें खतरे से बाहर नहीं मान रहे हैं। एम्स के निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आचार्य बालकृष्ण के उपचार में जुटी है। उनकी अधिकांश चिकित्सा जांच सामान्य हैं। मगर, अभी उन्हें सामान्य होने में कुछ समय लगेगा।