कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार प्रखंड के सोनबर्षा पंचायत स्थित निशिहरपुर वार्ड नंबर चार में गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान हरियाणा राज्य में निर्मित अंग्रेजी शराब का बीस कार्टन एक सौ अस्सी एम एल वाला 480 बोतल, पांच कार्टन एक सौ अस्सी एमएल वाला 240 बोतल और एक कार्टून तीन सौ पचहतर एम एल वाला 24 बोतल शराब बरामद किया। एक कारोबारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामनारायण यादव ने बताया कि टीम में एएसआई रामनिवास सिंह, श्रीनारायण पाठक,सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। गिरफ्तार कारोबारी के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।