Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा : जिला पार्षद को जान से मारने की धमकी दे मांगी रंगदारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 3, 2019

सहरसा : जिला पार्षद को जान से मारने की धमकी दे मांगी रंगदारी

कोशी लाइव: अक्की

सोनवर्षा क्षेत्र संख्या 12 की जिला पार्षद रजनी बाला को दूरभाष पर जान मारने की धमकी व रंगदारी मांगे जाने का एक मामला सामने आया है। इस बाबत जिला पार्षद ने स्थानीय थाने मे आवेदन देकर धमकी देने वाले के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की मांग की है। थाने मे दिए गए आवेदन के अनुसार बीते एक अगस्त को पार्षद के मोबाईल पर मोबाइल नंबर 7292909514 से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर सुपौल से बोले जाने की बात कहते हुए सहरसा जेल में बंद कौशल यादव, भरत यादव, मनीष यादव व छोटे मियां के काम मे बाधा न पहुचाने तथा सुनिश्चित जगह पर पांच लाख रुपए पहुंचाने तथा नही पहुंचाने पर जेल में बंद पार्षद के पति पूर्व मुखिया अनिल यादव व पार्षद को जान से मारने की धमकी दिया। पार्षद ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि उक्त तिथि को ही अपनी निजी गाड़ी से अपने ससुर योगेंद्र यादव, ग्रामीण मो सत्तार, दिलीप यादव, मो मुर्तुजा व ड्राइवर विकास शर्मा के साथ बरैठ पंचायत के तमकुल्हा गांव से एक श्राद्ध कर्म से रात्रि में लौटने के दौरान विराटपुर सोनवर्षा मुख्य मार्ग पर लदारी गांव के समीप तीन बाईक पर सवार छ: हथियारबंद अपराधी गाली गलौज करते हुए हथियार लहराते हुए गाड़ी से आगे निकल करीब सौ गज की दूरी पर बाईक को सड़क पर रोक दिया। लेकिन तभी सामने की दिशा से आ रहे अन्य गाड़ी को देख सभी फरार हो गया। इस दौरान पार्षद ने उक्त छ: हथियारबंद अपराधियों में तीन अपराधी को पहचानते हुए सौरबाजार थाना क्षेत्र के अजगेबा गांव निवासी राहुल यादव, रौशन यादव व मोहनिया निवासी कार्तिक शर्मा के शामिल होने की बात बताया है।