कोशी लाइव: विकास तांती
पुलिस मुख्यालय उत्पाद नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के आधार छापेमारी करने पुलिस बल पर पथराव, जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। साथ ही धक्कामुक्की कर सशस्त्र बलों से पुलिस राइफल छीनने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में एक आरोपी चिंटू पोद्दार को जहां गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं करीब 60 अज्ञात लोगों के सुनियोजित षड्यंत्र के तहत जान बुझ कर हल्ला गुल्ला कर लोगों को जुटाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ गालीगलौज, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, हथियार छीनने सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सदर थाना के सअनि सुरेंद्र सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। दिए आवेदन में पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि दो अगस्त की शाम रिफ्यूजी कालोनी गश्ती के दौरान पहुंचने पर उत्पाद नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के आधार पर सुलिन्दाबाद निवासी चिंटू पोद्दार के पान दुकान की जांच करने पहुंचा था। जिसके बाद उसके घर की जांच करने गए पहुंचा तो इसी दौरान चिंटू पोद्दार पहुंचा और हंगामा व अनाप शनाप बोलने लगा। पुलिस द्वारा रोकने पर अगल बगल के लोगो को जमा कर पुलिस पर पथराव व जानलेवा हमला कर दिया।पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर राइफल छीनने का प्रयास किया।