Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिनों का मेला का आयोजन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 24, 2019

सहरसा: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिनों का मेला का आयोजन

कोशी लाइव: आशुतोष आनंद


मसोमात पोखर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को पूरी तरह से सजाया गया है। आज की रात पूजा अर्चना के बाद दो दिनों तक मेला का आयोजन किया गया है।घरों में जन्माष्टमी की पूजा के लिए चौकी, लाल वस्त्र, बाल गोपाल की मूर्ति, मक्खन, मुकुट, मोतियों की माला, बांसुरी और मोर पंख, फूल और पालना तैयार है। रात बारह बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के साथ ही श्रध्दालुओं का परवान उमंग से भर जाएगा।

मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। ऐसे में 23 और 24 अगस्त दोनों ही दिन तिथियों को लेकर ऐसा ही संयोग बन रहा है। जिसके कारण दोनों दिन ही जन्माष्टमी मनाया जा रहा है।

दही हांडी कार्यक्रम आज: जन्माष्टमी के मौके पर डीबी रोड के युवाओं के दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार की शाम छह बजे से दस बजे तक दही हांडी कार्यक्रम करने की तैयारी में मुरारी मिश्र, सोनु त्रिपाठी, अमन कुमार बिट्टू, चंदन शर्मा, सन्नी, तनय, बौआ झा, आदर्श, दिलखुश, विकास, शंकर, प्रेम सहित अन्य सक्रिय हैं। मुबंई की तर्ज पर पिछले कुछ वर्षों से शहर में दही हांडी, मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

राधा कृष्ण बनकर बच्चों ने दिखायी आकर्षक झांकी: जन्माष्टमी के मौके पर शहर के शंकर चौक मंदिर में कृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारत के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण-राधा, सुदामा व बलराम के वेशभूषा में लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम मे बच्चों के द्वारा राधाकृष्ण सहित अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कवि केदार गुप्ता द्वारा काव्य रचना प्रस्तुत किया गया। रुप सज्जा प्रतियोगिता में आरव वर्मा,वीरू आनंद प्रियांशी वर्मा, नैन्सी कुमारी, सौम्या श्री, रश्मि राज, आशुतोष आनंद, रजनी राज, राजभवनी सिंह, वैभव सिंह, ज्योति कुमारी, दुर्गा कुमारी, आदित्य राज, दुर्गेश नंदनी, आर्यन, मानव, आरव आनंद, आरोही, केदारनाथ, अमरनाथ टेकरीवाल, साल्वी, मुस्कान, तेजस्वी, सृष्टि, तनु, जेनी, चारू, आर्ची सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया। मौके पर धनंजय कुमार, रंजीत दास, डा. धु्रव कुमार चौधरी, डा. दीनबंधु, जगदेव, गुड़िया देवी, दिलीप कुमार चौधरी, प्रभु पंजियार, अंजनी कुमार वर्मा, जीवन, विमल कु भगत, चिंटु, विजय दास सहित अन्य थे।