Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: शहर में दो जगहों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 3, 2019

सहरसा: शहर में दो जगहों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज

कोशी लाइव: विकास तांती

सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 31 पटेल नगर निवासी राहुल कुमार गुप्ता ने घर में चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित फारबिसगंज निवासी राहुल कुमार गुप्ता ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि बीते 11 जुलाई को मेरे किराये के घर से एक लैपटॉप, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पहचान पत्र, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।वहीं सदर थाना क्षेत्र के शिव नगर वार्ड 33 निवासी सैनिक ललन कुमार झा ने बाइक, मोबाइल व रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया है ।दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह 28 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आया था। जहां 31 जुलाई की रात चोरों ने एक मोबाइल फोन, होंडा साइन बाइक बीआर 19 एल 7541 और जेब में रखा 35 सौ रुपए चोरी कर लिया। उन्होंने आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।