पूर्णिया। मधेपुरा से स्कॉर्पियो पर सवार होकर भाग रहे अपराधियों को जानकीनगर थाना की पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। मधेपुरा से भागने के दौरान कुमारखंड एवं मुरलीगंज थानाक्षेत्र में इनके वाहन ने कई लोगों को ठोकर भी मारी। स्कॉर्पियो जब जानकीनगर थाना क्षेत्र में पहुंची तब उसमें सवार चार हथियारबंद अपराधी पुलिस को देख भागने लगे। इसमें से एक अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया। दो अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए थाना के पीछे जाकर एक घने गन्ने के खेत में छिप गए। जिन्हें डीएसपी विभाष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान में स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया। स्कॉर्पियो पर सवार एक अन्य अपराधी भागने में सफल रहा। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, बैग से चाकू व मोबाइल आदि सामान बरामद किया।
बताया जाता है कि मंगलवार को मधेपुरा के कुमारखंड की तरफ से पूर्णिया की ओर जा रही बीआर 11 एक्स 3155 नंबर की उजले रंग की स्कॉर्पियो पर सवार चार बदमाश आ रहे थे। कुमारखंड और मुरलीगंज थानाक्षेत्र में करीब पाच अलग-अलग जगहों पर इन लोगों ने स्कॉर्पियो से कई वाहनों को ठोकर मारी।
बताया जाता है कि मंगलवार को मधेपुरा के कुमारखंड की तरफ से पूर्णिया की ओर जा रही बीआर 11 एक्स 3155 नंबर की उजले रंग की स्कॉर्पियो पर सवार चार बदमाश आ रहे थे। कुमारखंड और मुरलीगंज थानाक्षेत्र में करीब पाच अलग-अलग जगहों पर इन लोगों ने स्कॉर्पियो से कई वाहनों को ठोकर मारी।
तेज रफ्तार से भाग रही स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए दर्जनों बाइक सवार युवकों ने इसकी सूचना मुरलीगंज और जानकीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जानकीनगर पुलिस ने थाना के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग लगा दी। थाने के सामने वाहनों की जांच होता देख घबराए स्कॉर्पियो चालक गाड़ी को पीछे की ओर ले जाना चाहा, किंतु गाड़ी थाना से महज 50 मीटर पश्चिम राजमार्ग के किनारे एक गढ्डे में जा गिरी। स्थानीय लोगों और पुलिस को आते देख गाड़ी में सवार दो अपराधी हथियार लहराते हुए भागकर थाना के पीछे गन्ने के खेत में जा छिपे। जिसमें से एक को पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा।
ग्रामीणों ने की अपराधियों की धुनाई
घटना की सूचना पर बनमनखी पुलिस के साथ पहुंचे डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान शुरू किया गया। जिसमें गन्ने के खेत में भागकर छिपे दो अपराधियों को काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। पुलिस की पकड़ में आए दोनों अपराधियों की आक्रोशित भीड़ धुनाई भी की, किंतु पुलिस पदाधिकारियों की तत्परता की वजह से दोनों अपराधी आक्रोशित लोगों के शिकार होते-होते बचे। इसी बीच मौका पाते ही भीड़ ने गन्ना के खेत पकड़े गए दोनों अपराधियों की धुनाई भी की। अपराधियों को बचाने में डीएसपी, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, जानकीनगर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल, सअनि विजय कुमार भारती सहित कई अन्य पुलिस जवानों को चोटें भी आई हैं। पकड़े गए तीनों अपराधी विनोद शर्मा, रवि कुमार और रमण कुमार तीनों सहरसा के रहने वाले है। डीएसपी ने पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ कर रहे हैं।
थाने पर उमड़ी आक्रोशितों की भीड़
थाना लाए गए बदमाशों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थाने में लग गई थी। जिसे समझाकर घटों बाद लौटाया जा सका। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

