कोशी लाइव:अक्की
छेड़खानी की, पीटा व वीडियो किया वायरल
इस बीच पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार छेड़खानी करने वालों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार शोहदों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है
पटना।बीच सड़क पर छेड़खानी से लड़की को गुस्सा आ गया। उसने शोहदों से सवाल किया कि क्या उनके घरों में मां-बहन नहीं हैं? लड़की ने छेड़खानी का विरोध करते हुए एक शोहदे को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद शोहदों ने लड़की को पकड़कर न केवल छेड़खानी की, बल्कि उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। घटना गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बनतैल गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट के बनतैल गांव में एक नाबालिग लड़की को पकड़कर उसके साथ छेड़खानी की गई। लड़की ने इसका विरोध किया, लेकिन शोहदे नहीं माने। विरोध करने पर उन्होंने लड़की को पीटा। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे घटना के वीडियो में लड़की का हाथ पकड़े दो शोहदे दिख रहे हैं। लड़की अपना चेहरा छिपाते हुए शोहदों से बचने की नाकाम कोशिश कर रही है।
समझाने पर प्राथमिकी दर्ज करने को तैयार हुए परिजन
लोक-लाज के डर से परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हो गया है। अब पुलिस व स्थानीय लोगों के समझाने के बाद लड़की के परिजन प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तैयार हो गए हैं।
घटना की पुलिस जांच शुरू
