Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:शादी समारोह में चली गोली, एक जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 15, 2019

मधेपुरा:शादी समारोह में चली गोली, एक जख्मी

कोशी लाइव:अक्की

सिहपुर गढ़िया पंचायत स्थित गुड़िया गांव में सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। बताया गया कि लगभग दो बजे रात में शादी समारोह के दौरान गांव के ही युवक बाइक से दरवाजे पर आकर लोगों के ऊपर बाइक चढ़ाने लगा। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और बाइक चालक पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इसके बाद बाइक चालक के पिता गणेशी मुखिया और भाई संजय मुखिया वहां पहुंच गये और गाली गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपी बाइक चालक का भाई कट्टा निकाल कर गोली फायर कर दिया। गोली पुरैनी गांव से शादी में आये एक व्यक्ति को लगी। आनन फानन में परिजनों ने जख्मी युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ नवीन कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया। बताया गया कि श्रीनगर थाना के पुरैनी गांव निवासी मांगेन मुखिया अपने चचेरे भाई बालकिशोर मुखिया की पुत्री की शादी में शामिल होने गुड़िया गांव आया था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने घटना बताया कि मांगेन मुखिया के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।