कोशी लाइव:अक्की
भर्राही ओपी के कौशलपुर गांव स्थित मकई खेत में घास काटने से मना करने पर करीब सौ लोगों ने खेत मालिक पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से मारपीट कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया। एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने के कारण सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। दो लोगों को इलाज के बाद सदर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
पीड़ित पक्ष ने दो नामजद सहित 60 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। मारपीट करने वाले लोगों पर 12 बोरा यूरिया सहित अन्य सामान लूटने का भी आरोप लगाया गया है। जख्मी प्रिंस के पिता शंकर यादव ने भर्राही ओपी में दिये आवेदन में कहा है कि नेहालपट्टी निवासी शंकर यादव कौशलपुर में जमीन लीज पर लेकर खेती करता है। इन दिनों खेत में मकई की फसल लगी है।
रविवार को कुछ लोग खेत में घास काटने पहुंचे तो उन्होंने घास काटने से मना कर दिया। घास काटने से मना करने पर वे लोग वापस लौट गये। सोमवार को वे खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। शाम के वक्त फिर कुछ महिलाएं और पुरुष घास काटने पहुंचे। जबरन वे लोग मकई के पौधे को नोचने लगे।खेत में जबरन घुसने का विरोध करने पर देर शाम करीब सात बजे कौशलपुर मुशहरी से करीब 100 युवक लाठी डंडे से लैस होकर वहां पहुंच गए। उनलोगों ने लाठी- डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट कर प्रिंस कुमार को बेहोश कर दिया। जबकि कैलाश कुमार और छोटू कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया।
खेत में मौजूद दो लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग वहां से चले गए। दूसरी ओर खेत में मारपीट की घटना में लोगों के जख्मी होने की खबर मिलने के बाद कुछ लोग वहां पहुंचे। तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों घायलों का इलाज शुरू किया। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। शंकर यादव ने खेत से 12 बोरा यूरिया, 50 केजी डिलेवरी पाइप, 45 लीटर डीजल, दो पीस सेक्शन पाइप, 2500 रुपये नकद लूटने का आरोप लगाया है। भर्राही ओपी प्रभारी सियावर मंडल ने बताया कि शंकर के आवेदन पर कौशलपुर के महानारायण ऋषिदेव, गजेंद्र ऋषिदेव समेत 70 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है
