Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:युवा राजद नेता पर आ‌र्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 11, 2019

सहरसा:युवा राजद नेता पर आ‌र्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज

कोशी लाइव: बंश राज

सहरसा। बरहशेर निवासी राधे ठाकुर हत्याकांड के आरोपित युवा राजद नेता हन्नी चौधरी समेत अन्य पर पुलिस ने आ‌र्म्स एक्ट की अलग से प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में युवा राजद नेता के अलावा अन्य तीन को भी आरोपित किया गया है।
जानकारी के अनुसार बरहेशर निवासी राधे ठाकुर हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने एक आरोपित सचिन कुमार के साथ युवा राजद नेता के रामफल टोला आवास पर हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी की थी। जिसमें पुलिस को दो मैंगजीन, दो गोली व अन्य आपत्तिजनक सामान मिला था। पुलिस को यह भी पता चला कि युवा राजद नेता के यहां कुछ लोग लगातार बैठक भी करते थे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें हन्नी चौधरी, सन्नी चौधरी, रंजन कुमार सिंह व सचिन कुमार सिंह को नामजद आरोपित किया गया है।
----
मुख्य आरोपित की नहीं हुई है गिरफ्तारी
----
राधे ठाकुर हत्याकांड में पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित हन्नी चौधरी, सन्नी चौधरी व रंजन सिंह है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी अबतक नहीं हो पाई है। वैसे, सदर थानाध्यक्ष, अनुसंधानकर्ता जयशंकर प्रसाद द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गई। लेकिन अबतक पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं हत्याकांड के पीछे सुपारी के पैसे के लेनदेन के अलावा एक जमीन के प्लाट की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि इस जमीन के प्लाट पर राधे ठाकुर की भी नजर थी जिस कारण उसे रास्ते से हटा दिया गया। मामले में सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि तीनों आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।