Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा;शराब कारोबारियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलाई जाएगी सजा : एसपी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 11, 2019

मधेपुरा;शराब कारोबारियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलाई जाएगी सजा : एसपी

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। अवैध शराब के कारोबार में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिया जाएगा। मतगणना कार्य संपन्न होने पर इस अभियान में तेजी लाएं। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कई दिशा निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण कांडों के निष्पादन की गति काफी धीमी हुई है। मतगणना समाप्त होने के बाद लंबित कांडों के निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें। वहीं फरार वारंटी की गिरफ्तारी सभी थाना क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर हो इस दिशा में थानाध्यक्ष कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसलिए अपने अपने थाना क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाकर फरार अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। मौके पर सदर डीएसपी वशी अहमद,डीएसपी उदाकिशुनगंज, सभी थाना एवं ओपी के प्रभारी मौजूद थे।