कोशी लाइव:अक्की
जमालपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन का समय 15 मई से बदल जाएगा। सहरसा से जमालपुर जाने वाली ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जमालपुर-सहरसा सवारी गाड़ी(05521) जमालपुर से रात 8 बजकर 40 मिनट की बजाय अब रात 9 बजकर 55 मिनट पर खुलेगी।
यह ट्रेन रात 12 बजकर 25 मिनट की बजाय अब रात 1 बजे सहरसा पहुंचेगी। जमालपुर से ट्रेन रात 9:55 खुलकर रात 10 बजकर 7 मिनट पर मुंगेर पहुंचेगी। सबदलपुर रात 10:30 बजे, उमेशनगर रात 10:40 बजे, खगड़िया रात 10:50 बजे और मानसी रात 11:02 बजे पहुंचेगी। बदला घाट रात 11:15 बजे, धमारा घाट रात 11:24 बजे, कोपड़िया रात 11:38 बजे, सिमरी बख्तियारपुर रात 11:53 बजे , सोनवर्षा कचहरी रात 12:07 बजे और सहरसा रात 1 बजे पंहुचेगी।
वापसी में सहरसा से पूर्व से निर्धारित समय सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी। सुबह आठ बजे जमालपुर स्टेशन पहुंचेगी। बता दें कि सहरसा-जमालपुर और जमालपुर सहरसा के बीच यह ट्रेन रोज चलती है।
