कोशी लाइव: विकास तांती
सहरसा। जिले के बिहरा थाना अंतगर्त खोनहा गांव में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने 35 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया। मंगलवार की देर शाम ही गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने अपना जाल बिछाया और खोनहा गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी भोला यादव के पुत्र सचिन यादव के आवास पर छापामारी की। छापामारी के दौरान घर के पीछे झाड़ के नीचे रखा 35 कार्टन विदेशी शराब जब्त करने में सफलता मिली। शराब कार्टन को सरसों के सूखे झाड़ से छिपा कर रखा गया था। छापामारी के दौरान शराब कारोबारी सचिन यादव पकड़ में नहीं आया। उत्पाद अधीक्षक मो. अशरफ जमाल ने बताया कि जब्त शराब सभी आरएस ब्रांड का है। जिसमें 180 एमएल का 15 कार्टन एवं 375 एमएल का 20 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया गया है। जिसकी खुले बाजार में कीमत चार लाख रूपये से अधिक की बतायी जाती है। सभी शराब हरियाणा निर्मित है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुख्य अभियुक्त शराब कारोबारी सहित मकुना के बलराम पासवान, विशनपुर के राजेश यादव एवं बिजलपुर के संदीप यादव की भी तलाश की जा रही है। शराब के अवैध कारोबार में मुख्य अभियुक्त सचिन के अलावा इन तीनों के संलिप्तता है। छापामारी में उत्पाद अधीक्षक मो. अशरफ जमाल, वरीय अवर निरीक्षक मो. फैजान अहमद, अवर निरीक्षक अरूण कुमार राय, सहायक अवर निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार पाठक सहित उत्पाद सिपाही व सैप जवान शामिल थे।