Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:मोटरसाइकिल साइकिल की टक्कर, एक जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 15, 2019

सहरसा:मोटरसाइकिल साइकिल की टक्कर, एक जख्मी

कोशी लाइव:विकास तांती



अन्तर्गत द्वारिका टोला के समीप मंगलवार को मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिसमें साइकिल सवार द्वारिका निवासी करण देव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे निजी क्लीनिक में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सअनि अम्बिका शर्मा ने पहुंच कर जख्मी का बयान लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए बख्तियारपुर बस्ती निवासी मो तौफीक आलम को बाइक सहित हिरासत में ले लिया। वहीं जख्मी करण देव कुमार ने बताया कि डीजल लाने सिमरी बाजार जा रहा था कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा टक्कर मार दी गयी। वहीं थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बाइक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।