Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:हथियार के बल पर नाबालिग लड़की का किया अपहरण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 15, 2019

सहरसा:हथियार के बल पर नाबालिग लड़की का किया अपहरण

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के कहरा वार्ड नंबर 24 में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण किए जाने का मामला उजागर हुआ है। लड़की की मां मंजू देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पुत्री आठ मई की शाम घरेलू सामान लेने दुकान जा रही थी। रास्ते में गौरी शंकर गुप्ता के गोदाम के समीप पहले से घात लगाकर चार पहिया वाहन पर सवार कैलाश कुमार चौपाल, शंकर कुमार चौपाल, राजकुमार उर्फ बम चौपाल, पंकज कुमार चौपाल, रामप्रकाश चौपाल तथा सुलिदाबाद के जीतन शर्मा ने जबरन हथियार के बल पर पुत्री का अपहरण कर लिया। पुत्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब आए तबतक सभी उनकी पुत्री को लेकर फरार हो चुका था। आरोपित के घर जाकर पूछताछ करने पर बताया कि उनकी पुत्री को तीन-चार दिनों के अंदर सकुशल बरामद करा देंगे। इसको लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई। परंतु उनकी पुत्री को बरामद नहीं कराया गया। इस मामले में सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि लड़की की बरामदगी को लेकर प्रयास जारी है।




सहरसा: नबालिक का अपहरण

सहरसा। नवहट्टा पूर्वी पंचायत के भट्टारही गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के पिता ने नवहट्टा थाना में दिये आवेदन में राजेन्द्र सादा समेत 11 लोगों को नामजद किया है। जिसमें केदार सादा, दशरथ सादा, राघव सादा, महेश्वर सादा, जालेश्वर सादा समेत अन्य को आरोपित किया गया है। कहा है कि सभी ने मिलकर साजिश कर बच्ची का अपहरण बहला फुसलाकर कर लिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी एवं नामजद लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।