Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: खूंटे से बांधकर कर छात्र को पीटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 15, 2019

मधेपुरा: खूंटे से बांधकर कर छात्र को पीटा

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र में महादलित छात्र को खूंटे से बांधकर मारपीट कर घायल कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्र को मुक्त करा कर प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है। घटना चौसा पश्चिमी पंचायत के सहोरा टोला अंतर्गत सतघरीया टोला में घटी है। बताया गया कि चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड 12 के सतघरीया निराला सी रघुनंदन पासवान के पुत्र राहुल कुमार (12) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहोरा टोला में वर्ग छः में पढ़ाई करता है। 15 मई को वह अपने घर से गांव के कई छात्रो के साथ पढ़ाई करने स्कूल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही कुछ लोगो ने राहुल पर मक्के का भुट्टा तोड़कर चोरी करने का लगते है उसे गांव में एक खूंटे में बांधकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान छात्र के घायल होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्र को मुक्त करा कर उसे प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। महादलित छात्र को खूंटे से बांधकर मारपीट करने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि महादलित छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना के मामले की जांच जा रही है। दो आरोपी को हिरासत में लिया गया है।