Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:लूट की बाइक के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 1, 2019

सहरसा:लूट की बाइक के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

कोशी लाइव:विकास तांती

सहरसा। बलवाहाट ओपी क्षेत्र के बघवा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बघवा के समीप पुल निर्माण में काम कर रहे मजदूरों से हथियार के बल पर मोटरसाइकिल दो हजार का लूट मामले में बलवाहाट ओपी पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल दो बदमाश को लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि पुल निर्माण में काम कर रहे मजदूर संजीत पोद्दार शंकरपुर निवासी ने बलवा हाट ओपी में आवेदन देकर कहा था कि सोमवार की रात करीब बारह बजे वो अपने मित्र चंदन शर्मा के साथ पुल निर्माण में काम कर रहा था। तभी एक उजले रंग की स्कूटी जिसका नंबर एचआर 26 एपी 0 252 पर तीन बदमाश सवार होकर आए सिर पर पिस्तौल तान दिया और मेरे जेब से मोटरसाइकिल की चाबी और दो हजार रुपए छीन लिए और मोटरसाइकिल लेकर भाग निकले। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के द्वारा बताए पहचान पर बघवा गांव में छापामारी कर नटवर राय उर्फ खिलटा को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में इस घटना में अपना अपराध स्वीकार करते हुए दो अन्य साथियों का नाम बताया। जिसकी निशानदेही पर बनगांव थाना के मुरली बसंतपुर निवासी मनीष सिंह को गिरफ्तार करते हुए उसके गांव के ही एक मुर्गा फार्म से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। वहीं पुलिस गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने अपना अपराध स्वीकार करते घटना में एक और अन्य साथी सुपौल के बभनगामा निवासी आशीष झा की शामिल होने की बात कही।
..कोट...
पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है और उसके एक अन्य साथी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। नटवर राय उर्फ खिलटा पूर्व में भी बाल सुधार गृह जा चुका है।
गुड्डू कुमार
ओपी अध्यक्ष, बलवा हाट