कोशी लाइव:अक्की
पूर्णिया जिले से 5 और 7 मई को बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गैंग के 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी चारों लुटेरे मरंगा थानाक्षेत्र के ततमा टोली निवासी हैं।
एसपी ने शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि पुलिस को माधोपाड़ा में 5 मई को लूटी गई स्कूटी की बिक्री की गुप्त सूचना मिली। सूचना के बाद छापेमारी कर पुलिस ने सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद सूरज के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर लूटी गयी बाइक एवं गिरोह के अन्य तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि यह लोग लूटी गई बाइक को सीमांचल के अलग-अलग इलाकों में बेहद ही कम कीमतों में बेच देते थे।
