कोशी लाइव: विकास तांती
सहरसा। छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू व लोजपा की विधान पार्षद नूतन सिंह के नया बाजार स्थित गृह प्रवेश के मौके पर मुंबई से सहरसा पहुंचे सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत शनिवार को सहरसा पहुंचे। उनके आगमन की सूचना गुप्त रखने का सारा प्रयास विफल रहा। जैसे ही लोगों को कानोंकान उनके आने की सूचना मिली लोगों की भारी भीड़ विधायक के आवास पर लग गयी। उनके साथ तस्वीर खिचवाने से सेल्फी लेने की होड़ मच गयी। छोटे-छोटे बच्चे अपने अभिभावकों के साथ उनके साथ तस्वीर खिचावने को पहुंचे थे। चार घंटे के लंबे इंतजार के बाद जब वो नीचे आए तो सेल्फी लेने की होड़ मच गयी। हालांकि इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने अपना कार्य बखूबी निभाया।
---
मनौती पूरा करने जाएंगे ननिहाल
---
पढ़ाई व दिल्ली में पढ़ाई करने बाद मुंबई को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने बताया कि बीस साल के लंबे अंतराल के बाद वो अपने गांव जा रहे हैं। बीस साल पहले वो भाई की शादी में आए थे। उसके बाद वो पहली बार अपने गांव पूर्णिया जिला अंतर्गत मलडीहा जा रहे हैं। बताया कि इस दौरान वो अपने ननिहाल खगड़िया जिले के बोरनई जाएंगे। बताया कि सबकुछ कुशल मंगल रहे इसके लिए उनकी मां ने मनौती मांगी थी। इसी सिलसिले में वो अपने गांव व ननिहाल जा रहे हैं। यहां कुलदेवी की पूजा के बाद वो मुंबई लौट जाएंगे। बताया कि इस साल उनकी तीन नई फिल्म आ रही है। जबकि अगले साल तीन और फिल्म आएंगी। इस मौके पर विधायक नीरज कुमार बबलू, विधान पार्षद नूतन सिंह, मुखिया संजीव सिंह, सिद्धार्थ सिद्धू, संजीव कुमार मुन्ना, राजू सिंह, फूल सिंह, संगम सिंह, कुणाल उर्फ वीरू आदि मौजूद थे।
