Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:युवक को सीने में मारी गोली, मौत बबाल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 14, 2019

सुपौल:युवक को सीने में मारी गोली, मौत बबाल

कोशी लाइव:

 सुपौल। (जिला ब्यूरों )       जिला मुख्यालय मे प्रशासन की लापरवाही साफ उजागर हो रही है । अपराधी बेलगाम हो गया है सरेआम अपराधी ने बीच बाजार आपसी तू तू मै मै के बाद मनीष कुमार पिता उपेंद्र यादव घर बलवा भाई मुकेश कुमार को 04:00 बजे के लगभग शाम में गजना चौक पर हर लॉज अॉनर को सीने मे गोली मार दिया । हलाँकि गोली लगने से  घायल मनीष यादव को लोगों ने आनन फानन मे सदर अस्पताल पहुचाया ,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । बताया जाता है की ये घटना सदर बाजार के  वार्ड नं- 02 विधापुरी मोहल्ले मे हुई है प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आपसी रंजिश में संदीप मिश्रा  नामक व्यक्ति ने मनीष यादव को गोली मार दिया।बताया जाता है कि उस अपराधी के विरुद्ध थाना में कई मामला दर्ज है मगर प्रशासन कि लापरवाही के कारण बेतहाशा खुलेआम घूम रहा है। इधर घटना के बाद शहर मे दहशत का माहौल है पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है, चिकित्सक अजय भारती ने बतलाया कि लेफ्ट साइड में चेस्ट में गोली लगी है, जिसके कारण युवक की तुरंत मौत हो गयीं।वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने DSP व प्रशासन के खिलाफ खुब नारे बाजी की । और जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ कठोर करवाई करने की मांग की । इधर, घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। समाचार सहयोगी: संतोष कुमार, रवि रौशन।