कोशी लाइव:अक्की
सीवान
सीवान
बिहार के सीवान शहर के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के पास से बुधवार की शाम अपराधियों ने जदयू के पूर्व नेता स्व सुरेंद्र सिंह पटेल के पुत्र राहुल को अगवा कर लिया। इसके बाद अपराधियों ने राहुल के घर फोन कर परिजनों से फिरौती के 50 लाख रुपए की मांग की है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के भीमपुर निवासी राहुल अपनी बहन के साथ शहर के पकड़ी मोड़ स्थित अपने आवास पर रहता कर पढाई करता था। वह केंद्रीय विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र है। फिरौती की मांग आने के बाद परिजनों के होश उड़ गए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2006 में इंजीनियर सुरेंद्र पटेल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। तब उनकी गिनती जदयू में जिले के तेज-तर्रार नेता में होती थी। घटना के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
