कोशी लाइव: AKKY
मधेपुरा। केंद्र सरकार के बहुजन विरोधी निर्णय के विरुद्ध मंगलवार को विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज चौक, कर्पूरी चौक व बस स्टैंड के पास जाम कर नारेबाजी की। कार्यकर्ता 13 प्वाइंट रोस्टर एवं आदिवासियों को वनक्षेत्र से निकाले जाने का विरोध कर रहे थे। बंदी के दौरान राजद, लोजद, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भीम सेना, बहुजन क्रांति मोर्चा सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। बंदी के दौरान वाहनों की कतार लग गई। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यद्यपि बाजार की दुकानें खुली रही। बंदी के दौरान विधायक प्रो. चंद्रशेखर, प्रो. जवाहर पासवान, पंकज कुमार यादव, रंधीर यादव, सुमन कुमार, राजद जिलाध्यक्ष देवकिशोर यादव, अमरेंद्र कुमार यादव,, दयानंद प्रसाद, अमेश यादव, लोजद जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, गोंसाई ठाकुर, मुन्ना, मनोज यादव सहित अन्य मौजूद थे।
--------------------------------
ग्वालपाड़ा में भी दिखा बंद का असर अरार । ग्वालपाड़ा प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच 106 पर राजद सहित अन्य विपक्षी दल के कार्यकर्ता ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव ने किया। मौके पर मौजूद राजद के शहीद आलम, डॉ. कृष्ण कुमार यादव, अनिल यादव, पप्पू यादव, सुभाष यादव, मंजू देवी, उमेश यादव, शोभा देवी, उमेश मंडल, रवींद्र यादव, विनोद कुमार, विनोद कुमार यादव, संजय यादव, भिखारी यादव, रामानंद यादव, अमित कुमार भिखारी मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
चौसा : राजद एवं वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। संविधान बचाओ संघर्ष समिति व राजद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुख्यालय के ब्लॉक गेट, मुरली चौक सहित जगह-जगह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। साथ टायर जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान राजद अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव उर्फ मार्शल, मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार उर्फ बंटी पटवे, संघर्ष समिति के सुबोध सौरभ,
मनोज राणा, गंगा पासवान, दयानंद पासवान राजद के कुशेश्वर यादव, वीरेंद्र वीरू,अमोल यादव,अमित डॉन सहित बड़ी संख्या में आदि मौजूद थे।
घैलाढ़। बाजार के चौराहा पर बांस बल्ला से घेर कर घंटों चक्का जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बाजार भी बंद करा दिया। राजद प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. दीपनारायण यादव के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराया। बंद के समर्थन में पैक्स अध्यक्ष अनिल यादव, प्रो.अमरेंद्र यादव, मंटू यादव, सुरेश राम, दिनेश साह, प्रखंड अध्यक्ष प्रो. शिवनारायण मंडल, युवा अध्यक्ष राजनंदन यादव, प्रमोद यादव, अशोक यादव, जेपी चौधरी, संजीव मेहता, मनोहर यादव, सुनील यादव आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुमारखंड : राजद अध्यक्ष अरूण कुमार के अध्यक्षता में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एसएच 91 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पूर्व विधायक अमित भारती, राजद अध्यक्ष अरूण कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.वेद प्रकाश,जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार,आपदा प्रबंधन अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू,अखिलेश यादव अकाली, रौशन कुमार, धीरेन्द्र यादव,अविनाश यादव, विशाल कुमार, लड्डू कुमार, मनोज झा,दीपक कुमार, शशि यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुलशन खातून, मु.इलियास, जहांगीर, परमेश्वरी यादव, कमलेश्वरी यादव, पंसस कमलेश यादव, पैक्स अध्यक्ष पप्पू यादव, तेजनारयण यादव, योगेन्द्र यादव, मु.मुस्तकीम, मनोज पौद्दार, कुशो शर्मा, राजद नेता अशोक कुमार यादव, अशोक यादव, संजय कुमार पप्पू,रतन यादव, मु.कलीम, मु.इलियास, राजेश यादव, अमित कुमार अमन, सन्नी यादव, संतन यादव, राहुल, गौरव, मु. नौशेर आलम, रेखा देवी, नमिता कुमारी, राजीव कुमार,चन्द्रशेखर यादव,रामसेवक यादव, मंटू कुमार, रहटा चंदर यादव,कलिम आलम, डॉ.लाल मोहम्मद, मनोज यादव,दीपक कुमार,शंभु यादव,मोहम्मद नौशाद आलम ,बेचन साह, मु. मुर्तुजा,शैलेन्द्र यादव,विद्यानंद यादव, मंसूर आलम आदि मौजूद थे।
दाकिशुनगंज : अनुमंडल मुख्यालय के पटेल चौक पर मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर बहुजनों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। राजद युवा के प्रखंड अध्यक्ष रमण यादव, पूर्व मुखिया लाल यादव,पूर्व प्रमुख विकास चन्द्र यादव,राजद छात्र जिलाध्यक्ष रितेश कुमार यादव,छात्र नेता मुन्ना रॉय,राहुल कुमार, मु. सूरज,दुर्गेश गुप्ता,धर्मेंद्र कुमार,अजय कुमार,आनंदी कुमार यादव,अशोक यादव,शिवम कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुरलीगंज : शहर के बेंगापुल को जामकर जोरदार प्रदर्शन किया। जाम सुबह करीब नौ बजे से एक बजे तक लगा रहा। लोगों के बढ़ते परेशानी को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने स्वत: जाम हटाया। मौके पर राजद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ई. प्रभाष ने कहा कि मौजूदा सरकार दलित, आदिवासी, पिछड़ा, आरक्षण और संविधान विरोधी है। केंद्र द्वारा लागू किया गया 13 प्वाइंट रोस्टर ने सरकार के मंसूबा को उजागर कर दिया कि किसी भी तरह से पिछड़े, दलित, आदिवासी समाज के लोगों को शिक्षक बनने से रोका जाय। इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रूद्रनारायण यादव, नगर अध्यक्ष रणधीर यादव, महिला सेल की प्रखंड अध्यक्ष किरण देवी, बबीता देवी, शशिचंद्र उर्फ गोल्टू, सुशील यादव, गौतम यादव, परमेश्वरी मुखिया, संजय यादव, बबलू यादव, भोल्टू यादव, डा. सुनिल भगत, मूसन त्रृषिदेव, मु. हैदर अली, मु. मुन्ना, दीपक साह, बिसो यादव, वायरलेस बाबू, धर्मेन्द यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।
