Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:एटीएम बदलकर तीन लाख 96 हजार रुपये की निकासी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 5, 2019

सहरसा:एटीएम बदलकर तीन लाख 96 हजार रुपये की निकासी

कोशी लाइव: कन्हैया कु.

सहरसा: सौरबाजार प्रखंड के गम्हरिया पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव निवासी आभाष कुमार के खाते से एटीएम बदलकर तीन लाख 96 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। उन्होंने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 15 फरवरी को वह बैजनाथपुर एटीएम में रुपये की निकासी करने गये थे। किंतु रुपये की निकासी नहीं हो पाई तो बगल में खड़ा एक व्यक्ति ने सहयोग किया और पिन नंबर पूछा जिसके बाद चार हजार की निकासी कर हम वापस घर लौट गए। मगर 27 फरवरी को जब दुबारा एटीएम में निकासी के लिए पहुंचे तो एटीएम कार्ड में नाम अनिल कुमार आ रहा था। जिसके बाद शक हुआ तो पता चला कि एटीएम बदल लिया गया है। पासबुक अपडेट कराने के बाद पता चला कि उनके खाते से तीन लाख 96 हजार की निकासी कर ली गई। जिसमें दो लाख की राशि कंचन देवी के खाता में भी ट्रांसफर किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।