कोशी लाइव:अक्की
जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत आने वाले नारी गुंजन बालिका गृह से सोमवार सुबह 10:05 बजे एक नाबालिग गृहमाता पर हमला कर फरार हो गई। मामले पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। मामले पर गृहमाता प्रिया कुमारी ने बताया कि सोमवार सुबह बालिकाओं को कपड़ा सुखाने के लिए गेट पर लेकर गई। गेट खुलते ही एक बालिका ने मुझे पीछे से धक्का दे देकर भागने का प्रयास करने लगी। मैंने उसका हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान उसने मेरे हाथ पर दांत काट ली। मौके का फायदा उठाकर दूसरी ने मुझे धक्का दिया और फरार हो गई। एसपी की ओर से 24 घंटे सुरक्षा के लिए 3 गार्ड मुहैया करवाए गए हैं। लेकिन घटना के वक्त एक भी गार्ड मौजूद नहीं थे।
उन्होंने बताया कि फरार हुई बालिका कटिहार की रहने वाली है। 21 फरवरी को ही कटिहार सीजेएम कोर्ट के आदेश पर नारी गुंजन में आई थी। आगामी सात मार्च को फिर कटिहार कोर्ट में 164 का बयान के लिए पेश करना था। मामले पर सदर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ रेलवे जंक्शन, बस स्टैंड, टेम्पो स्टैंड आदि जगहों पर नाबालिग की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। काउंसलर नेहा झा ने बताया फरार हुई लड़की का बाल विवाहिता होने के कारण कोर्ट के द्वारा उसे यहां भेजा गया था। लेकिन जिस दिन से वह आयी थी। उस दिन से भागकर अपने पति के पास जाना चाहती थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि भागने की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है। इसके अलावा जो दूसरी नाबालिग भागने का प्रयास कर रही थी।
उस पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि बालिका गृह में वर्तमान में वर्तमान में बालिका गृह में सात से अठारह वर्ष के 49 बच्चियां रह रही हैं। जिसमें सहरसा, मधेपुरा, अररिया, कटिहार ,पूर्णिया के इलाकों की भटकी और अदालत के द्वारा भेजी गयी बच्चियां शामिल हैं। एक काउंसलर, दो हाउस मदर, एक केयरटेकर, दो रसोइया, दो एएनएम, एक सहायक, एक सफाईकर्मी ,एक गार्ड समेत कुल 11 महिला कर्मचारी मौजूद है। इस बारे में डीएम प्रदीप कुमार झा ने कहा, लड़की को पुलिस जल्द ढूंढ निकालेगी।