Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:तेरह प्वाइंट रोस्टर के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 5, 2019

SUPAUL:तेरह प्वाइंट रोस्टर के विरोध में सड़क पर उतरा विपक्ष

कोशी लाइव:अक्की

सुपौल: 13 प्वाइंट रोस्टर वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर आहूत भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने लोहिया चौक पर सड़क यातायात बाधित कर व चौक को जाम कर अपनी आवाज को बुलंद किया। भारत बंद के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल, रोलसपा, लोजद, भाकपा, माकपा, बहुजन मुक्ति पार्टी आदि के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और बाजार बंद कराने का आग्रह करते देखे गए। स्थानीय लोहिया चौक पर सड़क जामकर विरोध जताते महागठबंधन कार्यकर्ताओं का कहना था कि ईवीएम को हटा कर बैलेट के माध्यम चुनाव कराया जाना चाहिए। बैलेट से चुनाव कराए जाने पर ही लोकतंत्र की रक्षा होगी। बंद समर्थक कार्यकर्ता दस प्रतिशत सवर्ण गरीब आरक्षण, आदिवासियों के जल-जंगल, जमीन छीनने एवं जातिगत जनगणना को छुपाकर एक सौ प्रतिशत प्रतिनिधित्व छीनने का विरोध कर रहे थे। भारत बंद में राजद के अजय कुमार अजनबी, विजय कुमार यादव, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद यादव, रामसागर पासवान, अनोज कुमार आर्य,रालोसपा जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुमार, लोजद जिलाध्यक्ष विद्या भूषण, बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष दुखी लाल यादव, भोला यादव, सुरेश्वर सिंह, अभिषेक बबलू, सुशील यादव, अरूण आनंद, विनोद कुमार यादव, मु. अब्बास, नुर मुहम्मद फारूख, इन्द्रजीत, कालेश्वर मुखिया, प्रभाष यादव, रामनाथ मंडल सहित महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभायी। करजाईन संवाददाता के अनुसार संविधान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर आहूत राष्ट्रव्यापी बंद का असर करजाईन तथा आसपास के क्षेत्रों में दिखा। मंगलवार की सुबह में ही बामसेफ से जुड़े संगठन एवं राजद, रालोसपा आदि विपक्षी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुट गए। करजाईन बाजार में एनएच 106 को जाम कर दिया। इस दौरान बंद से जुड़े दलों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बंद को सफल बनाने में रामचंद्र मेहता, प्रशांत कुमार, प्रदीप कुमार मेहता, संजय कुमार यादव, विदेश्वर मरीक, मनोज राम, परमेश्वर मेहता, दुर्गानंद भदेशवार, कपिलदेव यादव, शंभू रजक, प्रदीप प्रभाकर सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे रहे। त्रिवेणीगंज संवाददाता के अनुसार संविधान बचाओ-संघर्ष समिति के बैनर तले अनुमंडल क्षेत्र में बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान राजद, लोजद, रालोसपा, माले, बहुजन मुक्ति मोर्चा सहित अन्य विपक्षी दलों के सहयोग से भारत बंद का आयोजन किया गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र के चिलौनी पुल के नजदीक एनएच 327 ई पर को जाम कर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर बसंत कुमार, जितेंद्र कुमार अरविन्द, विपिन कुमार, नीलाम्बर निराला, इंद्रभूषण यादव, सज्जन कुमार संत, अखिलेश कुमार, नीतीश कुमार, संतोष कुमार, सुभाष यादव आदि मौजूद थे।