कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। कुछ दिन पूर्व एक साथ गायब हुए तीन बच्चों को पुलिस ने पटना से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे घर से निकल पटना पहुंच गये थे। पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर चाइल्ड लाइन के लोगों ने इन बच्चों को बाल कल्याण परिषद पहुंचा दिया था। तीनों बच्चों के मिलने पर थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि बीते रविवार को गम्हरिया से एक साथ तीन बच्चे गायब होने की सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित कर खोजबीन प्रारंभ की गई। इसी बीच मंगलवार को सूचना मिली कि पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन के समीप तीन बच्चे चाइल्ड लाइन वाले को मिला है। सूचना प्राप्त होते ही बच्चे के अभिभावकों को बच्चे की सत्यापन के लिए पटना भेजा गया, जहां परिजनों ने अपने बच्चे का पहचान किया। बच्चे की बरामदगी के बाद कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर बच्चे के माता-पिता को बच्चा सौंप दिया गया। बता दें कि बीते तीन मार्च को गम्हरिया के भोला पासी का 09 वर्षीय पुत्र इन्द्रजीत कुमार उर्फ पलटू पासी, रविन्द्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और रंजीत यादव कटैया सुपौल निवासी का 13 वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार जो अपने नाना गम्हरिया निवासी योगेन्द्र यादव के यहां रहता था। अचानक रविवार की अहले सुबह से ही गायब हो गये थे। गायब बच्चों के माता-पिता ने खोजबीन किया। लेकिन बच्चों के नहीं मिलने पर चार मार्च को गम्हरिया पुलिस को आवेदन दिया गया था।