Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:युवक को गोली मारकर बदमाशों ने छीना बाइक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 10, 2019

मधेपुरा:युवक को गोली मारकर बदमाशों ने छीना बाइक

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। कुमारखंड थाना के मीरगंज-जदिया एसएच-91 स्थित केवटगामा गांव में अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार बाइक छीन लिया। जख्मी युवक स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी कुमारखंड लाया गया। शुक्रवार की रात कोल्हाय पट्टी (मुरलीगंज)से गढिया गांव अपने घर लौट रहे युवक चिकू कुमार को तीन अज्ञात बदमाशों ने दाहिने पैर में गोलीमार जख्मी कर दिया। वहीं बदमाशों ने युवक का बाइक छीन मीरंगज की ओर भाग गया। गोली चलने और बाइक छीनने की घटना का पता चलते ही आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमारखंड मे भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में युवक के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। थानाघ्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बाइक बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।