Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 10, 2019

मधेपुरा:रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। शहर के वार्ड 25 निवासी चंद्रशेखर कुमार से रंगदारी मांगे जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष कुमार संतोषी ने चंद्रशेखर कुमार से रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी मिलने पर चंद्रशेखर कुमार ने सदर थाने में रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए आरोपित करे गिरफ्तार कर लिया। चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शनिवार को मेरे डेयरी फॉर्म के चहारदीवारी से सटा कर घर बना रहे संतोष कुमार संतोषी से इसका विरोध जताया। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगा।उसने मुझसे कहा कि मेरे काम में बाधा डालने की कोशिश करोगे तो जान से मार दूंगा। पीड़ित ने बताया कि संतोष कुमार अवैध रूप से दूसरे की जमीन पर निर्माण करवा रहा है। इस बात को लेकर पूर्व में थाने में आवेदन दिया गया था। परंतु आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने ने बताया कि संतोष कुमार संतोषी किसी जमीन का झूठा कागजात बना कर लोगों से रंगदारी मांगना व रुपये ठगने का कार्य करता है। चंद्रशेखर कुमार के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर उसे जेल भेजेगी।