कोशी लाइव:
छातापुर। सुपौल।संतोष कुमार भगत
अंतराष्टीय महिला दिवस पर शुक्रवार को जिविका कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मिथिला प्रगति समेत बिभिन्न समूहों की महिलाओं ने भाग लेकर महिला विकाश के मुद्दों को उठाया। बीपीएम राम बाबू कि अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कल्याण जी पाठक ने कहा कि समूह की महिलाएं अपने कुशल कार्य के बदौलत सफलता की बुलंदियों को छूने के लिये अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिविका महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के कार्य मे महत्ती भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को सफल बनाने में महिलाओं की महत्ती भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जिविका के सफल क्रियान्वयन में भी महिलाओं ने अहम योगदान दिया है। उन्होंने बिभिन्न अभियान की सफलता की चर्चा करते हुये कहा कि जिविका की दीदियों ने शराब बंदी, स्वच्छता अभियान आदि में सराहनीय योगदान देकर अभियान को पूर्ण रूपेण सफल बनाने का कार्य किया है। समूह की महिलाओं ने कहा कि जिविका महिलाओं को रोजगार समेत मान सम्मान देने का कार्य कर रही है।सजे बदौलत महिलाएं आत्म निर्भर बन रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं महिला दिवस पर अपने अधिकारों के प्रति सजग बनने और आत्म निर्भर बनने के लिये संकल्पित होने का कार्य करेंगे। समारोह में बिभिन्न पंचायतों के समूहों से अच्छे कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित की गयी। मौके पर दिलीप कुमार आजाद , अंजली प्रिया, श्वेता कुमारी, रूपक कुमार आदि थे।